katni

हम सौभाग्यशाली हैं जो मना रहे देश की आजादी का अमृत महोत्सव: रामरतन पायल

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाते निकाली साइकल रैली

कटनी। हम सभी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं जो आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के साक्षी बन रहे हैं डेढ़ सौ साल की गुलामी को लाखों आजादी के दीवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हासिल किया।

IMG 20210816 WA0031

यह विचार आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में निकली विशाल साइकिल रैली को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने व्यक्त किये। श्री पायल ने तिरंगा के गुब्बारे छोड़ते हुए इस रैली का आगाज क्या।

IMG 20210816 WA0032

कचहरी चौक से रैली शाम 5 बजे प्रारम्भ हुई। आजादी के गीतों के तराने के बीच समस्त भाजयुमो कार्यकर्ता साइकिल में तिरंगा लगाकर लोगों को देशभक्ति के साथ फिट इंडिया का संदेश दे रहे थे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष तथा नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष  मृदुल द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  विष्णुदत्त जी शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पवार के आव्हान पर अमृत महोत्सव के तहत वर्ष भर देशभक्ति, समाज मे जागरूकता तथा सेवा के कार्य चलते रहेंगे इसी क्रम में आज साइकिल रैली निकाली गई।

करीब साढ़े 7 किलोमीटर की यात्रा में भाजयुमों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

रैली के संयोजक मोनू यादव ने इसके लिए उपस्थित समस्त भाजयुमो कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  रामरतन पायल, मृदुल दिवेदी, दीपक टण्डन, यज्ञदत मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, मयंक गुप्ता, मोनू यादव, बल्ली सोनी, दीपक तिवारी, सौरभ दुबे, अनुराग त्रिसोलिया, शरद तिवारी, नवीन मोटवानी, प्रियांशू गुप्ता, विष्णुशंकर मिश्रा, अर्पण परोहा, तृशाल मिश्रा, लखन साहू, सुरेंद्र यादव, मोहित यादव, इंद्र मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, सत्यम सेन, अनुराग त्रिपाठी, समीर साहू, आशु, संस्कार तिवारी, बिट्टू गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम