मध्यप्रदेश

हमारे डॉक्टर काम बंद कर दें तो आधा अमेरिका बीमार हो जाए- शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अमेरिका के विकास में भारत का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे डॉक्टर-इंजीनियर्स ने वहां की प्रगति में बहुत सहयोग किया है। अगर भारतीय डाक्टर काम बंद कर दें तो आधा अमेरिका बीमार पड़ जाए।

श्री चौहान राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) सेंट्रल जोन के दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इसमें सात प्रदेशों के विश्वविद्यालयों से आए 70 कुलपति हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विचार करने वाला विषय है कि छात्र यहां से विदेशों में पलायन क्यों कर रहे हैं। अवसरों के अभाव में ऐसा हो रहा है तो इस बारे में सोचना चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बरकरार रखने के साथ ही उनका विस्तार किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि देश के विश्वविद्यालय दुनिया के 100 शीर्ष विश्वविद्यालयों में कैसे शामिल हों, इसके लिए उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet