Latest

हमारी सरकार ने सुधारा लोगों का जीवन स्तर, अधिकार पूर्वक मांग रहे आशीर्वाद: संजय पाठक

विजयराघवगढ़ । विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी रंग चटख होता जा रहा है। इसी बीच विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक को जनाआशीर्वाद के लिए प्रचार की कमान अब गांव गांव के बुजुर्गों के साथ युवाओं ने भी बड़ी संख्या में संभाल ली है।

sanjay pathak

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को तिलक लगाकर किया जा रहा स्वागत

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों मुलाकात कर रहे हैं। कल प्रत्याशी संजय पाठक ने विधानसभा के घुनसुर,भैंसवाही, टिकरिया, सिंघवारा, हरदुआकलां ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

sanjaypathak

इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से संवाद करते हुए अपने द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराएं गए विकास कार्यों के आधार पर आशीर्वाद मांगा उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई है।

vijayraghavgad sanjay

आज लाडली बहन योजना से महिला सशक्त हुई है । घर घर नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है। वही बुजुर्गो को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन भी बढ़ा दी गई है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार ने लोगों का जीवन स्तर को सुधारा है।

जनसंपर्क के दौरान जयवंत सिंह चौहान, सुधा कोल,ज्योति उपाध्याय, बलभद्र पांडे,विवेक सिंह बघेल,राकेश गर्ग,राकेश निगम,भगवान दास बरेडिया, भगवंत राव जायसवाल, सुख्खू कुम्हार, प्रदीप चौबे , राजेंद्र उपाध्याय, दयाराम साहू, तोता राम साहू, जगदीश साहू, सूरजदीन साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं को उपस्थिति रही ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम