Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latest

हद हो गई! एक लड़की ने दिया खाने का ऑनलाइन ऑर्डर, 42 डिलीवरी ब्वॉय लेकर पहुंचे पैकेट

हद हो गई! एक लड़की ने दिया खाने का ऑनलाइन ऑर्डर, 42 डिलीवरी ब्वॉय लेकर पहुंचे पैकेट आमतौर पर लोगों का जब खाना बनाने का मन नहीं होता है तो वह बाहर से ऑर्डर देते हैं। इसके लिए लोगों के पास अनेक एप्स के विकल्प होते हैं, जिनके जरिए वे खाना ऑर्डर कर सकते हैं और डिलीवरी ब्वॉय उस खाने को लोगों तक पहुंचाते हैं। वहीं, फिलीपींस में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक लड़की ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया तो उसके ऑर्डर को पहुंचाने के लिए 42 अलग-अलग डिलीवरी ब्वॉय पहुंच गए। लड़की ये देखकर हैरान रह गई। 

बताया गया कि फिलीपींस के एक शहर में एक लड़की ने दोपहर के भोजन के लिए फूड एप से खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर देने के बाद वह अपनी दादी के साथ इसके पहुंचने का इंतजार करने लगी। तय समय पर एक डिलीवरी ब्वॉय उसके घर पर खाना देने आया। 
यह भी पढ़ें: ‘स्कॉर्पियो’ से ऐसा प्यार कि घर की छत पर खड़ी की ‘एसयूवी’, आनंद महिंद्रा ने कहा- आपको मेरा सलाम
वहीं, कुछ ही देर में उस लड़की का खाना पहुंचाने एक अन्य डिलीवरी ब्वॉय भी पहुंच गया। इसका बाद खाना डिलीवरी करने का सिलसिला इतना लंबा चला कि लड़की की गली में कुल 42 डिलीवरी ब्वाय खाना पहुंचाने आ गए। किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था

गली में रहने वाले एक लड़के ने जब इस घटना को देखा तो उसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। गली में रहने वाले लोग डिलीवरी ब्वॉय की इतनी ज्यादा संख्या देखकर हैरान थे। हालांकि, बाद में इस घटना का असली कारण सामने आ गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की ने जिस एप के जरिए खाना ऑर्डर किया था, उसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऑर्डर 42 बार हो गया। इस कारण लड़की द्वारा दिया गया ऑर्डर 42 डिलीवरी ब्वॉय तक पहुंच गया, जो उसका खाना लेकर पहुंच गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम