katni

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

बरही। सड़क हादसे में जहाँ मोटरसाइकल सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही अकाल मौत हो गई, तो वही दो अन्य युवक घायल हुए है, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से बरही अस्पताल पहुँचा दिया गया है। यह हादसा बरही थानाक्षेत्र के विजयराघवगढ़ मार्ग स्थित ग्राम खन्ना के समीप घटित हुआ है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक क्षेत्र के ग्राम डोकरिया के रहने वाला विनोद नामक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक में सवार होकर रवाना हुआ था, तभी वह ग्राम खन्ना के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में विनोद नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत होने की खबर है। अभी यह पता नही चल पाया कि बाइक के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ, या फिर किसी वाहन से टक्कर व ठोकर लगने से यह घटना हुई है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button