स्वामी रामदेव ने मुस्लिम छात्रा को बनाया ब्रांड एंबेसडर

Baba Ramdev with Oma Fatima

नेशनल डेस्‍क। योग गुरू बाबा रामदेव ने गया के मिर्जा गालिब कॉलेज की बीएम पार्ट-1 की छात्रा ओमा फातिमा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. ओमा फातिमा मुस्लिम समाज में योग के प्रति जागरूगता बढ़ाने का काम करेंगी. गया के गांधी मैदान में तीन दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर के समापन के बाद बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्ञान और मोक्ष की भूमि की यात्रा उनके लिए काफी यादगार रही और वह उम्मीद करते हैं कि यहां के लोग पहले से ज्यादा संख्या में योग से जुड़ेगें.

बाबा रामदेव ने योग से जुड़ने के लिए मुस्लिम छात्रा ओमा फातिमा को मंच से सम्मानित किया और उन्हें मुस्लिम समाज में योग के प्रति जागरूगता बढ़ाने का जिम्मा सौंपा. इस अवसर पर ओमा फातिमा ने कहा कि योग से जुड़ने को लेकर परिवार का सहयोग मिला है, पर समाज के कुछ चुनिंदा लोगों को उनका योग से जुड़ना अच्छा नहीं लगा.

ओमा फातिमा ने कहा कि वह सबको समझाने का प्रयास कर रही हैं कि योग किसी खास धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने का एक माध्यम है. उन्होंने कहा, ‘हर कोई योग से जुड़ सकता है और योगाभ्यास करके स्वस्थ रह सकता है.’ फातिमा ने बतया कि वह योग से पीजी करना चाहती है. बाब रामदेव ने उन्हें ‘पतंजली योग संस्थान’ से नि:शुल्क पीजी कराने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें-  UP MLC Election: सबका भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य Indu Prakash Mishra की पत्नी हारीं MLC चुनाव, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस