स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने में इंदौर नंबर वन, कटनी का पता नहीं !

इंदौर।स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने व स्वच्छता संबंधी समस्याएं हल करने के लिए बनाया गया स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने के मामले में इंदौर शहर देश के पांच शहरों से आगे निकल गया है। लॉन्चिंग के बाद इसे अभी तक 1.25 लाख यूजर डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं ऐप से संबंधित तीनों प्रश्नों में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर स्वच्छता सर्वेक्षण के 400 अंक जुटाए हैं।
प्रदेश के अन्य शहरों में यह संख्या बेहद कम है। वहीं कटनी टॉप 3 तो दूर टॉप 10 में भी कोई स्थान नहीं बना पाया। दरअसल कटनी में एप डाउनलोड के मामले में कोई जागरूकता अभियान का पता ही नही है।वैसे दिखावटी तौर पर कटनी में कई कथित ब्रांड एंबेस्डर और स्वच्छता के लिए दिन रात मेहनत करने वाले सोशल मीडिया या फिर अखबारों के समाचारों में छाये हुए हैं। मगर जब बात हकीकत की हो तो आंकडे बेहद निराशाजनक ही सामने आ रहे हैं। इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर जबलपुर है। जबलपुर ने इस एप को लोगों के मोबाइल में पहुंचाने के लिए कई उपाय किये। लोगों के मोबाइल तक इस एप का लिंक पहुंचाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म और वेबसाइटों में विज्ञापन दिये इससे उसकी स्थिति सुधरी और आज वह दूसरे नंबर पर है। कटनी में जब नगर निगम के पास एक वेबसाइट तक नहीं हैं तो ऐसे में वह स्वच्छता एप डाउनलोड कराने के लिए क्या कर सकती है यह किसी से छिपा नहीं हैं बहरहाल यह बात अन्य शहरों में ऐप डाउनलोड की स्थिति का पता लगाने के बाद सामने आई है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 के लिए केंद्र सरकार ने 4000 नंबर का निर्धारण किया है। इसमें से सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाला शहर ही स्वच्छता में नंबर वन आएगा। इनमें से 1400 नागरिक प्रतिक्रिया के माध्यम से हासिल होंगे।
400 नंबर ऐप से संबंधित प्रश्नों के आधार पर व बाकी 1000 नंबर फील्ड से ली गई प्रतिक्रियों पर आधारित हैं। ऐप से संबंधित नंबर प्राप्त करने के लिए 3 प्रश्नों के उत्तर देना थे। इसमें अलग-अलग नंबर निर्धारित हैं।
इन तीन प्रश्नों से हासिल किए पूरे अंक
1 – कुल घरों में से कितने प्रतिशत में डाउनलोड किया गया?
- 10 प्रतिशत से अधिक घरों में डाउनलोड होने पर 150 अंक
-
6 से 10 प्रतिशत के बीच घरों में डाउनलोड होने पर 70 अंक
-
2.5 से 6 प्रतिशत के बीच डाउनलोड करने पर 30 अंक
-
2.5 प्रतिशत से कम घरों द्वारा डाउनलोड करने पर 0 अंक शायद इसमें कटनी शामिल हो सकता है।
इंदौर को मिले मिले पूरे 150 नंबर : शहर में कुल आबादी 30 लाख है। वहीं कुल 6 लाख घर है। इस हिसाब से 10 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए 60 हजार यूजर होना चाहिए। शहर में इससे दोगुना यूजर ने एप डाउनलोड कर 150 अंक हासिल किए।
2 – कितने समय में समस्याओं का निराकरण
- शत प्रतिशत समस्याएं समय पर निराकरण करने पर 150 अंक ह 80 से 99 प्रतिशत के बीच समस्या समय पर निराकरण करने पर 75 अंक
-
60 से 79 प्रतिशत के बीच 50 अंक
-
40 से 59 प्रतिशत के बीच 25 अंक
मिले पूरे 150 अंक : ऐप लॉन्च होने के बाद से अभी तक 88 हजार 800 समस्याएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 88232 समस्याओं का समय पर निराकरण किया गया है। इस तरह पूरे 150 अंक हासिल किए।
कटनी के स्वच्छता एप की जानकारी अभी सिर्फ नगर निगम के चुनिंदा लोगों फिर कुछ जानकारों के पास ही है शहर में इसके लिए लिंक शेयर होतीं तो निश्वित ही कटनी भी स्थान बनाा पाता।
3 – अप्रैल से दिसंबर 2017 के बीच टॉप 20 शहरों में शामिल होना
- 1 से 20 के बीच रहने पर 100 अंक
-
20 से 30 के बीच रहने पर 50 अंक
इंदौर ने पाए पूरे 100 अंक : अप्रैल 2017 से दिसंबर 2017 तक शहर टॉप 20 के बजाय टॉप 10 में शामिल रहा है। इससे पूरे 100 अंक जुटाए गए।








