katni

जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल कांग्रेस में शामिल, स्लीमनाबाद में कमलनाथ की सभा में ली सदस्यता

कटनी। बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत क्षेत्र की सदस्य विद्या पटेल ने आज भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
katni 2
विद्या पटेल ने आज स्लीमनाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ सिंह के समर्थन में आयोजित पीसीसी चीफ कमलनाथ की सभा में कांग्रेस ज्वाइन की। उन्हें कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई।
उल्लेखनीय है कि विद्या पटेल इस बार बहोरीबंद क्षेत्र से टिकट मांग रहीं थीं। 2013 के चुनाव में भी उन्होंने टिकट मांगा था लेकिन दोनों बार उन्हें पार्टी ने निराश किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply