स्मृति ईरानी की राहुल गांधी को किसी भी मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती

esmrati bjp

अहमदाबाद। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी है। स्मृति ईरानी ने कहा सवा सौ साल पुरानी पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है इसलिए क्षेत्रीय दलों का सहारा ले रही है। जनधन, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, स्टार्टअप व मेक इन इंडिया को सरकार की सफल नीति के रूप में गिनाया, लेकिन महंगाई पर उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी के हित में ही फैसला करेगी।

smriti rahul debate 03 06 2018

जीएमडीसी अहमदाबाद के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ अच्छा सामंजस्य है तथा भाजपा आगामी चुनाव में अपने सहयोगियों के साथ जीत दर्ज करेगी।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सवा सौ साल पुरानी पार्टी अकेले चुनाव नहीं लड़ सकती, वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को किसी भी मुद्दे पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। मानव संसाधन मंत्रालय की पॉलिसी पर उन्होंने सवाल टाल दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि इसका ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया गया है। लोग इस पर अपनी राय व सुझाव दे रहे हैं। महंगाई व पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर उन्होंने इतना ही कहा कि सरकार आम आदमी के हित में निर्णय करेगी।

इसे भी पढ़ें-  Train time table सहरसा से अमृतसर के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी-मुरादाबाद-अंबाला समेत इन 21 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श