स्टेशन से लेकर कछपुरा फाटक तक किया सेफ्टी टीम ने निरीक्षण

जबलपुर नगर संवाददाता। दक्षिण पूर्व मध्य रेल बिलासपुर जोन के वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने शुक्रवार को जबलपुर व मदनमहल स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय जबलपुर में सेफ्टी की जांच के लिए आई यह टीम कछपुरा रेलवे फाटक भी पहुंची। टीम ने सबसे पहले जबलपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार रेलवे में वरिष्ठ रेल अफसरों की टीम एक जोन से दूसरे जोन सेफ्टी संरक्षा के मानकों की जांच के लिए भेजी जाती है। टीम संबंधित जोन के स्टेशन का निरीक्षण कर यह देखती है कि रेलवे के नियमों के अनुसार सेफ्टी व सुरक्षा का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं। निरीक्षण के बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजती है। बिलासपुर से जबलपुर का सेफ्टी ऑडिट करने के लिए टीम शुक्रवार की सुबह यहां पहुंची। टीम ने सबसे पहले जबलपुर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कोने.कोने में पहुंची। टीम यहां सेफ्टीए संरक्षा की जांच के बाद मदनमहल स्टेशन पहुंची और निरीक्षण किया। इसके बाद टीम कछपुरा रेल फाटक भी गई। टीम में बिलासपुर जोन के सीपीटीएमए पीसीएससी संरक्षा विभाग एसएण्डटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जबलपुर जोन मुख्यालय व डिवीजन के अधिकारीए आरपीएफ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-  सादगी के साथ शांतिपूर्ण माहौल में विनम्रभाव से मनाया गया लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का जन्मदिन,सायना हिल्स में हजारों शुभचिंतकों-इष्टमित्रों ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत कर दी शुभकामनाएं