Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDkatni

स्टेशन प्रबंधक ने पाल रखे थे बकरे, चुरा ले गए चोर!

बरही।  वैसे ऐसा कोई नियम नहीं है कि सरकारी मुलाजिम कोई पशु नहीं पाल सकता, शायद यही कारण था कि खन्ना बंजारी अर्थात बरही रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने अपने सरकारी आवास में एक दो नहीं तीन तीन बकरे पाल रखे थे । चोरों की नजर को बकरे भा गए बस फिर क्या था मौका पाते ही तीनों बकरों को चोर उड़ा ले गए। इधर स्टेशन मास्टर साहब अपने बकरों को लेकर काफी परेशान हैं मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। 

IMG 20180701 WA0012

दरअस्ल कटनी-सिंगरौली रेलखंड के खन्ना-बंजारी स्टेशन के प्रबंधक के तीन बकरे चोरी हो गए। अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बकरो को पार कर दिए। बकरा चोरी होने का मामला थाने की दहलीज में भी पहुँच चुका है। बरही पुलिस चोरी गए बकरो की तलाश में जुट गई है।

बकरे चोरी होने का यह मामला खन्ना-बंजारी स्टेशन प्रबंधक रियाज खान का है, जिन्होंने बताया कि 20-20 हजार रुपए में तीनों बकरे एक साल पूर्व खरीदे गए थे, जिन्हें बकरीद की कुर्बानी के लिए पाला जा रहा था। खास बात यह है कि स्टेशन प्रबंधक अपने बकरो को बाहर खुला नही छोड़ते थे। बकरो की खुराक के लिए ताजी पालक सहित अन्य सब्जियां स्टेशन प्रबंधक हर दिन खरीदते थे। बीती रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अपने कमरे में सो गए, जिन कमरों में बकरे रहते थे, वहां बाहर से ताला लगा रहता था, सुबह करीब 6 बजे जब वे जागे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और बकरे गायब थे। पीड़ित स्टेशन प्रबंधक ने चोरी के इस मामले को लेकर बरही पुलिस से शिकायत की है।
खास बात यह है कि स्टेशन प्रबंधक इन बकरो को दिनभर स्टेशन प्रांगण में बांधे रखते थे और रात को अपने सरकार क्वाटर के एक कमरे में रखते थे, जिनपर चोरो की वक्र नजर पड़ गई। बकरा तलाशने वाले को 10000 रुपए इनाम देने की घोषणा भी उन्होंने की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply