Site icon Yashbharat.com

“स्कूल में सबके सामने वाइस प्रिंसिपल कहते थे- खास मकसद से रंगीन ब्रा पहनती हैं लड़कियां”

img 20171113 wa0029375138103

कोलकाता के जीडी बिरला स्कूल में चार वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षकों द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला विदेशों तक पहुंच चुका है। इस स्कूल की पूर्व छात्रा रुकपथा बासू जो कि फिलहाल टॉरंटो यॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं, उन्होंने अपना स्कूली अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। छात्रा का कहना है कि स्कूल के वाइस प्रिंसिपल लड़कियों द्वारा रंगीन ब्रा पहनने के पीछे लड़कियों का एक खास मकसद बताते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मनोविज्ञान की छात्रा बासू ने अपने पोस्ट में लिखा “स्कूल प्रशासन झूठ बोलता है। वे बहुत ही ताकतवर लोग हैं। वे आपको घूस देंगे, ब्लैकमेल करेंगे और खुद पर लगे आरोपों से सीधा इनकार करेंगे। वे अपने प्रशासन पर उठते सवालों पर आपको चुप कराएंगे।”

बासू ने कहा “उन्होंने मुझे और मेरी क्लासमेट को पूरे स्कूल की जिंदगी में चुप कराकर रखा था। इसी तरह वे अभी भी अपने छात्रों से चुप रहने और हाल ही में हुए अपराध पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मैं अब एक विश्वविद्यालय छात्रा हूं। मैं उनकी शक्ति के आगे और बाध्य नहीं हूं। अब उन्हें कोई अधिकारी नहीं है कि वे मुझे सच बोलने पर बोर्ड परीक्षा में सस्पेंड कर दें। आज मैं बोलूंगी और मैं अब और चुप नहीं रह सकती। कई सालों से उन दीवारों के पीछे हर प्रकार का नैतिक उल्लंघन किया जा रहा है। मैं उन्हें एक सूचीबध तरीके से सामने ला रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि लोगों को उनके बारे में जानने का पूरा अधिकार है। हमें गाली दी गईं, अपमान किया गया और हमारे चरित्र पर भी सवाल उठाए गए।”

Exit mobile version