FEATURED

सोशल मीडिया से अब ‘चुनावी खेल’ संभव नही, किया प्रचार तो मिलेगा दण्ड

वेब डेस्क। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के आंकड़ों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंचों को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की की छूट नहीं दी जाएगी। प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है और भारत वादा करता है कि यदि किसी ने देश में चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की तो उसकी पहचान करके उसे दंडित किया जाएगा।

19 28 523039840medai llप्रसाद ने अर्जेंटीना के सालाता में जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था पर सालाना मंत्रीस्तरीय बैठक के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रसाद ने सलाता सम्मेलन में कहा कि भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आंकड़ों/ सूचनाओं के दुरुपयोग की खबरों को गंभीरता से लिया है। इस तरह प्लेटफॉर्म को चुनावी प्रक्रिया को किसी भी तरह से प्रभावित करने की छूट नहीं दी जाएगी।

दुरुपयोग रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की हो रही निगरानी
उन्होंने कहा कि भारत में दुरुपयोग के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिछले कुछ महीनों से निगरानी की जा रही है और सरकार सोशल मीडिया मंच के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया है। वास्तव में, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ब्रिटेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की है। कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने फेसबुक उपयोगकर्ताओं का डेटा बिना उनकी मंजूरी के एकत्र किया। आईटी मंत्री ने कहा कि साइबर दुनिया की सीमारहित प्रकृति ने व्यापार एवं वाणिज्य में असीमित क्षमता पैदा की है।

19 29 453907840medai1 llइंटरनेट का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत

19 30 158887840medai12 llसोशल मीडिया नेटवर्क से होने वाली आय का एक हिस्सा उसी देश में हो निवेश
उन्होंने सोशल मीडिया नेटवर्क से कंपनियों को होने वाली आय का एक हिस्सा उसी देश में निवेश किया जाना चाहिए जहां से आय हुई है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की दुनिया में सीमाओं की बाधा नहीं और इससे व्यापार व वाणिज्य की विशाल संभावनाए पैदा हो सकती है लेकिन साइबर की दुनिया को सुरक्षित और संरक्षित बना कर ही वैश्विक अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण का वास्तवित लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक वास्तविकता है कि इंटरनेट के जरिए गलत काम किए जा रहे हैं। इसे मिल कर मुकाबला करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Back to top button