मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर सियासी यूजर्स का ग्राफ तेजी से बढ़ा, ट्वीट वार में भाजपा से पीछे कांग्रेस !

भोपाल डेस्‍क। सोशल मीडिया पर कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया का है. कांग्रेस में सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं. उनके 12 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं.
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी ट्वीट का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. आए दिन होने वाले आरोप प्रत्यारोप में नेता ट्वीट करना नहीं भूल रहे. चुनाव की घोषणा के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेताओं के ट्वीट की फ्रीक्वेन्सी बढ़ी है. जो नेता पहले एक दिन में 1 या 2 ट्वीट करते थे अब वो रोज़ 5 से 10 ट्वीट कर रहे हैं.

सोशल मीडिया की रीच को देखते हुए पहले से तय था कि मध्यप्रदेश में 2018 का विधानसभा चुनाव सोशल मीडिया पर भी लड़ा जाएगा.  चुनाव तारीख की घोषणा होते ही इसका असर भी दिखने लगा. राजनीति के दिग्गज जुबानी हमले करें या करें लेकिन ट्वीट हमले लगातार कर रहे हैं.

बीजेपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा एक्टिव हैं और कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बल्ले-बल्ले है. हालांकि सिंधिया सीएम शिवराज से काफी पीछे हैं. शिवराज रोज़ाना औसतन 12 और ज्योतिरादित्य सिंधिया सिर्फ 4 ट्वीट कर रहे हैं. पीसीसी चीफ इस दौड़ में काफी पीछे हैं वो रोज़ औसतन सिर्फ 3 ट्वीट कर रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान के अब तक के कुल 22 हज़ार से ज़्यादा ट्वीट हैं. इनमें सबसे ज़्यादा सरकारी योजनाएं हैं या फिर कांग्रेस के दिग्गजों पर तीखे वार. सोशल मीडिया पर उनके 45 लाख फॉलोअर्स हैं. कमलनाथ के अधिकतर ट्वीट्स में निशाने पर सीएम और बीजेपी सरकार रहते हैं. वो सीएम-पीएम पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया का है. कांग्रेस में सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं. उनके 12 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं.

ट्वीटर फॉलोअर्स में बीजेपी आगे है लेकिन ट्वीट्स में वो कांग्रेस से पीछे है. बीजेपी एमपी प्रोफाइल के 2 लाख 89 हजार फॉलोअर्स हैं लेकिन ट्वीट केवल 9,512 हैं. कांग्रेस के 1 लाख 70 हजार फॉलोअर्स हैं और ट्वीट बीजेपी से कहीं ज़्यादा करीब 35 हज़ार हैं.

Leave a Reply

Back to top button