FEATUREDLatestSportsमनोरंजनराष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर छाई दीपवीर की शादी की पहली तस्वीर, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

दीपवीर स्‍पेशल। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। इस कपल ने दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की थी। जैसे ही दोनों ने शादी का ऐलान किया था, वैसे ही इनके फैंस शादी की तस्वीरों के लिए बेताब हो उठे थे।
deepika padukon
लोगों का यह उत्साह बीते दो दिनों चरम पर था, जिसे अब जाकर करार मिला है। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर काफी खुश हुए। दीपिका के अकाउंट पर एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इन्हें पसंद किया।deepika

वहीं 18 हजार लोगों ने रिट्वीट और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए। वहीं रणवीर के टि्वटर अकाउंट पर 78 हजार लाइक मिले। 14 हजार रिट्वीट और 4 हजार कमेंट आए। फैंस ने दोनों की तस्वीरों पर कमेंट भी किए। जहां एक यूजर ने लिखा- ‘इनकी जोड़ी सालों-साल सलामत रहे।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये मुस्कान हमेशा बनी रहे।’
2017 10image 14 48 537272000deepika1 ll
बता दें दीपिका-रणवीर ने बुधवार को कोंकणी शादी की और गुरुवार को सिंधी शादी यानी ‘आनंद कारज’ की. इस खास मौके पर दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं खबरें हैं कि शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे।
16 07 257924000deepika storysize 650 071114071505 ll
खबरों की माने तो 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत लौटेंगे। उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग दीपिका और रणवीर को बधाइयां देंगे।
deepika padukon

Leave a Reply

Back to top button