Site icon Yashbharat.com

सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ी, दिल्ली वापिस लौटीं

2018 3image 09 31 261705070soniagandhi ll

नई दिल्लीः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण वे चंडीगढ़ से वापिस दिल्ली लौट आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्हें सासं लेने में दिक्कत हो रही थी। देर रात उन्हें पीजीआई भर्ती करवाया गया। हालांकि तड़के ढाई बजे के करीब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद वे दिल्ली वापिस लौट आईं।

बता दें कि सोनिया गांधी पिछले दो दिन से बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला शहर से 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हुई थीं। वह वहां प्रियंका के निर्माणाधीन घर को देखने पहुंची थीं।

Exit mobile version