katni

सैकड़ों दीपों की रोशनी से दैदीप्यमान हुआ कटाये घाट

कटनी। वर्षों से चली आ रही दीपदान की परम्परा का इस वर्ष भी श्री राम सेवा समिति के द्वारा निर्वहन करते हुए कटाये घाट में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रदालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया कटाये घाट सैकड़ों दीपों की रोशनी से देदीप्यमान हुआ।

IMG 20171020 WA0234
भगवान राम का ध्वजारोहण
इसके पूर्व कटायेघाट में भगवान श्रीराम का ध्वजारोहण किया गया साथ ही कटायेघाट हनुमान मंदिर में श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक एवं समिति के अध्यक्ष सुकीर्ति जैन समिति के संस्थापक डॉ एस के खम्परिया द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद संगीतमय श्रीराम चरित मानस का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके उपरांत कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20171020 WA0220दीप दान महोत्सव में बिखरे कविता के रंग
श्री राम समिति के तत्वाधान में हनुमान मन्दिर प्रांगण में पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन की अध्यक्षता, निदेशक डॉ, सुशील खम्परिया,के विशिष्ट आतिथ्य,व्यंग्य शिल्पी प्रकाश प्रलय के संचालन में शहर के नामचीन कविगणों में चंद्रकिशोर चंदन,जयनारायण सोनी अम्बर, रवि चतुर्वेदी, शरद जायसवाल, प्रकाश भोमिया एवं अशोक रोहरा ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर हरिहर स्वर्णकार, राजेश बनवारी, शरद अग्रवाल, अरविन्द तिवारी, विश्नदास चेलानी, अतुल पाठक,योगेन्द्र असाटी,रामहित सोनी,अनन्त गुप्ता,रामेश्वर शर्मा, विपिन केशरवानी, लालजी पण्डा, संजय खुबचंदानी, शिवनाथ दुबे,आदि की उपस्त्थि्थि तति। रही। आभार प्रदर्शन मिट्ठूलाल जैन द्वारा किया गया।

प्रज्वलित हुई अखण्ड ज्योति, वर्तिका परिवर्तन
कटायेघाट पावन धाम में सुबह 11 बजे अखंडज्योति वर्तिका परिवर्तन हनुमत पूजन ध्वजा रोहण श्रीराम यज्ञ सर्वमंगल कामना पूर्ति यज्ञ दोपहर 2 बजे श्रीरामचरित मानस पाठ शाम 4 बजे कवि सम्मेलन का गरिमामयी आयोजन हुआ।

महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु, रोशनी से नहाया घाट
शाम 6 बजे गंगा आरती  में बडी संख्या में माताओं बहनों और श्रद्धालुओं ने कटायेघाट पावन नदी में हजारों दीपदान किए दीपों की रोशनी से कटायेघाट नदी जगमगा गई। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। बैठक में संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन आयोजक समिति अध्यक्ष मिटठूलाल जैन तथा वरिष्ठ सदस्य विशंनदास चेलानी रामेशवर शर्मा रामहित सोनी रमाकांत निगम केशव मिश्रा विक्रम खम्परिया भवानी तिवारी प्रकाश भौमिया की उपस्थिति रही।

 

IMG 20171020 WA0232
सेवा करते कटनी सेवा समिति सदस्य

कटनी सेवा समिति का स्तुत्य कार्य

दीपदान के इस पावन पर्व पर कटनी सेवा समिति प्राणरक्षक दल कटायेघाट में आयोजित दीपदान श्रंखला में सेवा कार्य हितेंद्र स्वर्णकार जिनके साथ सहयोग कर सेवार्थियों ने अपना योगदान दिया जिनमे शत्रुघन ठाकुर, भागवत वर्मन, लालू वर्मन, बंदी कोल, आदि कार्यरत रहे एवं जिले के वरिष्ठो से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Back to top button