Latest

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए 9 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने किए अनुकरणीय कार्य: विष्णुदत्त शर्मा

BJP प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने आज विजयराघवगढ़ विधानसभा के तीन मण्डलों बरही, खितौली एवं सिनगौड़ी मण्डल के लाभार्थी तथा त्रिदेव सम्मलेन में मार्गदर्शन दिया तथा कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

IMG 20230610 WA0043

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के अपने संकल्प को पूरा कर देश ही नहीं दुनिया के सामने जो उदाहरण प्रस्तुत किया वह अकल्पनीय तथा अनुकरणीय है। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को भाजपा की सरकार ने जिस संकल्प के साथ किया वह अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है। यह बात आज विजयराघवगढ़ विधानसभा के तीन मंडलो के 153 बूथों के लाभार्थी तथा त्रिदेव, पंचपरमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बिरुहली के निर्मल छाया रिसॉर्ट में कहीं। विजयराघवगढ़ पहुँचने पर विधायक सजंय सत्येन्द्र पाठक ने विधानसभा के जन जन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण

प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं। त्रिदेव-पंच परमेश्वर संगठन की सर्वोपरि शक्ति हैं। भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की सर्वोपरि शक्ति होता है, इसलिए यहां कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है नागरिकों में भाजपा की पहचान हैं हम सभी कार्यकर्ता। बूथ कार्यकर्ताओं को मिलने वाला ‘संपदा’ कार्ड उनके सम्मान, पहचान और दायित्व का बोध कराता है। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहा कि हम गौरवान्वित हैं ऐसे नेतृत्व को पाकर जिनका आज दुनिया ने लोहा माना है।

IMG 20230610 WA0042

विधायक संजय पाठक जनता के लिए चौबीसों घण्टे काम करते हैं

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की सजगता सक्रियता की प्रशंसा करते कहा कि हमारे विधायक संजय जी चौबीसों घण्टे जन सेवा में जुटे रहते हैं हम सभी को गर्व है।

IMG 20230610 WA0041

गौरवशाली, प्रेरणादायक नेतृत्व

इससे पहले उद्बोधन देते हुए जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि प्रदेश में सत्ता और संगठन के जिस नेतृत्व के साथ हम कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं वह हम सभी के लिए न सिर्फ गौरवशाली है वरन प्रेरणादायक भी है जो किसी भी विषम परिस्थितियों में हमे अपने कर्तव्य का बोध कराता है।

IMG 20230610 WA0040

हमने मेहनत प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी प्रदेश अध्यक्ष से सीखी- संजय पाठक

सम्मेलन को सम्बोधित करते क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने जन जन को प्रणाम करते कहा कि हमारा उद्देश्य राजनीति के जरिये समाजसेवा है इस उद्देश्य में जब हम अपने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के मुखिया श्री वीडी शर्मा को दिनरात काम करते देखते हैं तो हमारा उत्साह बढ़ता है गौरव की अनुभूति होती है। श्री पाठक ने यहां 12 जून को होने जा रहे श्री हरिहर तीर्थ के बारे में जानकारी दी साथ ही भूमि पूजन एवं श्री रामकथा में सभी से सहभागिता निभाने का आव्हान किया।

IMG 20230610 WA0042 1

त्रिदेव पंचपरमेश्वर सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं राहुल गांधी अमेरिका जाकर प्रधानमंत्री जी की बुराई कर रहे हैं। विदेशों में जाकर देश और भारत सरकार विरोधी उनके बयान दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता हुआ भारत और विकसित भारत रास नहीं आ रहा है, इसलिए कांग्रेस दिन रात सिर्फ भ्रम और मिथ्या प्रचार में लगी रहती है।

योजनाओं के लाभ से कोई भी व्यक्ति अछूता न रहे

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजनों तक दिलाने में हमारे कार्यकर्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ता घर- घर जाकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाएं। आपके बूथ पर कोई भी व्यक्ति भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे, इसकी जिम्मेदारी हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ जुट जाएँ।

श्री शर्मा ने लाभार्थी सम्मलेन में कहा कि दिग्विजय सिंह जी, आपके शासन में प्रदेश की सड़कें इतनी खराब थी कि हड्डी-पसली भी टूट जाती थी। आज आप अपनी चमचमाती गाड़ी में आराम से आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। मध्यप्रदेश में शानदार सड़कों के निर्माण के लिए दिग्विजय जी आपको प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान जी को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्याय है। भाजपा सरकार में राष्ट्रीय राजमार्गों की उपलब्धता के साथ ही विकास की बयार बह रही है। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ था। आज भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ,विधायक संजय पाठक, पन्ना से बबलू पाठक,कार्यक्रम के संभाग प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल,मंडल अध्यक्ष शिवगोपाल चतुर्वेदी,केशव यादव,प्रमोद सोनी,लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Back to top button