Latestमनोरंजन

सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर एक्टर जगदीप का निधन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सूरमा भोपाली Soorma Bhopali के नाम से लोकप्रिय जगदीप Jagdeep का आज निधन हो गया।

images 84

वे 81 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से वे बीमार थे। बुधवार शाम उन्‍होंने आखिरी सांस ली। 400 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उन्‍हें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र अभिनीत फिल्म ‘शोले’ में सोरमा भोपाली की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।

जगदीप को कई हॉरर फिल्मों में उनके अदाकारी के लिए भी जाना जाता था, जिनमें पुराना मंदिर ख्‍यात है। बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफ़री और टीवी निर्माता नावेद जाफ़री जगदीप के बेटे हैं। उनके इंतकाल की खबर आने के बाद प्रशंसकों ने ट्विटर पर जगदीप को फिल्मों से उनकी फेक तस्वीरें शेयर कर श्रद्धांजलि दी।

Back to top button