सुषमा स्वराज के विमाने से थोड़ी देर के लिए टूटा संपर्क, मचा हड़कंप

पोर्ट लुईस। भारत और मॉरिशस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीएस) में उस समय हड़कंप मच गया जब भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्लेन से संपर्क टूट गया था। वह एंब्रेअर ERJ-135 मेघदूत से जा रही थीं। वह भारत से साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुई थीं लेकिन मॉरीशस में अचानक कंट्रोल रूम से प्लेन का संपर्क 14 मिनट के लिए टूट गया था।
सुषमा का विमान ने शनिवार शाम चार बजे चेन्नई के त्रिवेंद्रम से उड़ान भरी थी और मॉरिशस के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के कुछ देर बाद उसका वहां की एटीसी से संपर्क टूट गया।
मॉरिशस एटीसी ने दबाया पैनिक अलार्म
संपर्क टूटने के 12 मिनट बाद मॉरीशस एटीसी ने आईएनसीईआरएफए अलार्म दबा दिया जो कि आम तौर पर विमान से संपर्क टूटने के 30 मिनट बाद दबाया जाता है। जिसका मतलब है कि एटीसी का विमान से संपर्क टूट गया है और उसको विमान और यात्री सुरक्षित हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।इसके बाद मॉरिशस एटीसी ने चेन्नई एटीसी से संपर्क किया जहां से विमान ने उड़ान भरी थी।
इस अलार्म को पायलेट ने 4 बजकर 44 मिनट पर सुना और 4 बज कर 58 मिनट पर मॉरीशस के एटीसी से दोबारा संपर्क हुआ। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। अधिकारियों के मुताबिक यह वीएचएफ कम्यूनिकेशन के कारण हुआ है जो कि डार्क क्षेत्रों में थोड़ी कमजोर तकनीक है। बड़ा क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में कोई रडार कवरेज नहीं है। हालांकि इस घटना के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

