Latest
सुशांत ने अपनी उसी बहन को बनाया था नॉमिनी, जिसपर रिया चक्रवर्ती ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने अपनी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट का नॉमिनी अपनी बहन प्रियंका सिंह को बनाया था। सुशांत ने अपनी मौत के लगभग एक महीने पहले ही अपनी बहन को अपने पैसे और संपत्ति का नॉमिनी बनाया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत और बैंक के एक अधिकारी के बीच इस बाबत वॉट्सएप पर बात हुई थी।
रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के संबंध अच्छे नहीं थे। रिया ने प्रियंका पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया था और वॉट्सएप का स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज दिख रहे थे। लेकिन सामने आए तथ्यों पर गौर करें तो सुशांत और उनकी बहनों के बीच संबंध अच्छे थे।
हाल ही में स्क्रीनशॉट सामने आया है जिसके मुताबिक 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर गईं थीं उसी दिन सुशांत की बहन प्रियंका सुशांत को चैट पर दवाइयों की सूची भेज रही थीं, और ये भी बता रहीं थी कि कौन सी दवाई कब लेनी है। वहीं उन्होंने सीबीआई की पूछताछ में कबूल भी किया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी के बारे में पता था।
सुशांत के परिवार ने अब तक ये कहा है कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन के बारे मं जानकारी नहीं है। सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती पर ओवरडोज दवाईयां देने का आरोप भी लगाया था। पटना के रहने वाले सुशांत का शव 14 जून क उनके मुंबई स्थित घर पर मृत अवस्था में मिला था।








