सुब्रमण्यन स्वामी ने अमर्त्य सेन को कहा गद्दार

दिल्‍ली। राज्य सभा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने भारत रत्न प्राप्त अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अमर्त्य सेन को ‘गद्दार’ बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीजेपी नेता ने कहा, ‘आरएसएस के लोग भी भारत के ही नागरिक हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया है, लेकन उन्हें उतना सम्मान नहीं दिया गया।

मुझे लगता है कि आरएसएस के लोगों ने बिना किसी अपेक्षा के और चाह से समाज के लिए काम किया। एनडीए ने अमर्त्य सेन को भारत रत्न दिया, जो कि एक ‘गद्दार’ हैं। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय को लूटने के अलावा देश के लिए क्या किया है? उन्हें केवल इसलिए सम्मानित किया गया क्योंकि वह लेफ्ट विंग को सपोर्ट करते हैं और उन्हें अवार्ड देने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दबाव बनाया था।’

बता दें कि अमर्त्य सेन को भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से साल 1999 में सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की सरकार ने दिया था।

Exit mobile version