Wednesday, May 27, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

सुबह आएगी जनता एक्सप्रेस, झुकेही, जैतवारा, मझगवां में स्टॉपेज नहीं होगा

मुंबई। कुर्ला से पटना के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने परिवर्तन किया है। अब यह ट्रेन रविवार 6 दिसंबर को कुर्ला से रात्रि 10.15 बजे के स्थान पर दोपहर 2.55 बजे चलकर दूसरे दिन 7 दिसंबर को सुबह 7.45 बजे जबलपुर आकर यहाँ से पटना की ओर रवाना होगी।

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि कुर्ला-पटना जनता एक्सप्रेस(स्पेशल ट्रेन) सोमवार 7 दिसंबर से जबलपुर स्टेशन में दोपहर 4 बजे की बजाय सुबह 7.45 बजे आएगी। इस ट्रेन के स्पेशल ट्रेन बनने से अब मंडल के बागरातवा, झुकेही, जैतवारा, मझगवां स्टेशन पर इसका ठहराव भी निरस्त कर दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम