Latest

सुपर ओवर में भारत की सुपर जीत, रोहित ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाए; न्यूजीलैंड में पहली सीरीज जीती

खेल डेस्क. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच को सुपर ओवर में जीत लिया। उसने न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज अपने नाम किया।टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए। सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। इसके जबाव में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने मिलकर 20 रन बना दिए। रोहित ने आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

गेंद  क्या हुआ
19.1 रॉस टेलर ने छक्का मारा
19.2 टेलर ने 1 रन लिया
19.3 शमी ने विलियम्सन को आउट किया
19.4 कोई रन नहीं
19.5 शिफर्ट ने 1 रन लिया
19.6 शमी ने टेलर को आउट किया

भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया

गेंद क्या हुआ
1 केन विलियम्सन ने 1 रन लिया
2 मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया
3 विलियम्सन ने छक्का लगाया
4 विलियम्सन ने चौका लगाया
5 बाई में 1 रन
6 गुप्टिल ने चौका लगाया

न्यूजीलैंडके लिए साउदीने सुपर ओवर किया

गेंद क्या हुआ
1 रोहित ने 2 रन लिए
2 रोहित ने 1 रन लिया
3 राहुल ने चौका लगाया
4 राहुल ने 1 रन लिया
5 रोहित ने छक्का लगाया
6 रोहित ने छक्का लगाया

गुप्टिल-मुनरो ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की

मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। गुप्टिल को शार्दुल ने आउट किया। मुनरो (14) को जडेजा ने राहुल के हाथों स्टंप कराया। मिशेल सेंटनर (9) को चहल ने बोल्ड किया। इससे पहले भारत के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट लिए।

कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

कोहली मैच में 25 रन बनाते हीकप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया।तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।

रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया

रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहितने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

Leave a Reply

Back to top button