Latest
सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया. इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा.
प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है.








