katniLatestमध्यप्रदेश

सुनील कुमार जैन होंगे कटनी के नए SP, मयंक अवस्थी का सीहोर तबादला

कटनी। मध्यप्रदेश पुलिस में आज बड़ी सर्जरी हुई है। कई जिलों के आईजी डीआइजी सहित पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसी फेरबदल में जहां जबलपुर के आईजी बीएस चौहान प्रभावित हुए तो वहीं कटनी के कुछ माह पूर्व ही पदस्थ हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी अछूते नहीं रहे। श्री अवस्थी जनवरी माह में कटनी आये थे। मयंक अवस्थी अब सीएम शिवराज सिंह के जिले सीहोर में पुलिस कप्तान होंगे श्री अवस्थी की जगह सुनील कुमार जैन  कटनी के नए एसपी बनाये गए हैं जो अभी तक जबलपुर रेल एसपी थे।

2009 बैच के आईपीएस सुनील कुमार जैन

श्री जैन वर्ष 2009 बैच के आईपीएस राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री जैन एसपी अनूपपुर, सेनानी सागर, एडीशनल एसपी रायसेन, खरगोन तथा बुरहानपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

देखें तबादला आदेश

IPS Transfer in MP List 1 IPS Transfer in MP List 3 IPS Transfer in MP List 4

 

Back to top button