Friday, May 22, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

BREAKING: सीहोर में भीषण आग, आसपास के मकान भी चपेट में, मची अफरातफरी

सीहोर। शुक्रवार रात शहर में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आसपास के मकान भी आग गए। आग से शहर में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी है। सीहोर श्यामपुर रोड पर मंडी क्षेत्र में लकड़ी के पीटा क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दमकल और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

आग इतनी भीषण थी कि पीठे के आसपास बने मकान में भी अंदर तक पहुंच गई और मकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि लगभग 10:30 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने आग की लपटों को उठते हुए देखा।

इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी को भी दी गई। इसके बाद भी करीब घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । देखते ही देखते लाखों रुपए की लकड़ी जलकर राख हो गई ।

वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो आसपास के एक या दो मकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दो दमकल भी आग पर काबू नहीं कर पार रही थी। मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग जमा हैं। कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। अन्‍य स्‍थानों से भी दमकल बुलाई गई है।
sehore fire2

आग से एसपी ऑफिस के साथ ही पास ही मस्जिद मोहल्ले में भी दहशत का माहौल है। मस्जिद मोहल्ले को दहशत के कारण लोगों ने खाली कर दिया है। आग में एक या दो बार तेज धमाके की आवाज भी लोगों को सुनाई दी। स्थानीय लोगों का मानना है कि कहीं गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिसके कारण या धमाके हुए हैं। आग इतनी भयानक है कि करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर तक इसे आसानी से देखा गया।

आग को बुझाने सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों की करीब आधा दर्जन से अधिक दमकल प्रयास कर रही हैं वही मौके पर जिला प्रशासन सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। आग के कारण आसपास के करीब आधा दर्जन मकान आग की चपेट में अब तक आ चुके हैं। आग के कारण मकान में रखे सिलेंडरों में भी रह-रहकर धमाके हो रहे हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply