मध्यप्रदेश

सीने पर SC-ST : मानवाधिकार आयोग ने MP सरकार को भेजा नोटिस

भोपाल। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने धार में आरक्षक भर्ती के दौरान सीने पर एससी-एसटी लिखने के मामले में मप्र सरकार को नोटिस भेजा है। मुख्य सचिव और डीआईजी को भी नोटिस भेजा गया है।

उधर इस मामले में मप्र के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि धार में आरक्षकों की भर्ती मामले में जांच के बाद दोषी पाए गए जिला पुलिस बल के निरीक्षक नानूराम वर्मा और एसएएफ दल के उप निरीक्षक नानूराम मोवेल केा तत्काल निलंबित कर दिया गया है, दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया गया है।

यह है पूरा मामला

धार जिला अस्पताल में आरक्षक के चयन के लिए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया गया। इस दौरान आरक्षित वर्ग की ऊंचाई नापने में कोई गफलत न हो इसके लिए सभी के सीने पर उनकी जाति लिख दी गई।

राहुल गांधी ने भी साधा था निशाना

सोमवार को राहुल गांधी ने सीने पर एससी-एसटी लिखने को संविधान पर हमला बताया था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘भाजपा सरकार के जातिवादी रवैये ने देश की छाती पर छुरा मारा है। मध्यप्रदेश में युवाओं के सीने पर एससी-एसटी लिखकर देश के संविधान पर हमला किया है। ये भाजपा और आरएसएस की सोच है। यही सोच कभी दलितों के गले में हांडी टंगवाती थी, शरीर में झाडू बंधवाती थी, मंदिर में घुसने नहीं देती थी। हम इस सोच को हराएंगे।’

Leave a Reply

Back to top button