सीधी सांसद रीति पाठक कोरोना पॉजिटिव
रीवा। सीधी की सांसद रीति पाठक काेरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। रीति पाठक ने खुद टवीट कर इसकी जानकारी दी है।
मेरी #COVID19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,विगत दिनों जो भी मेरे संपर्क में आए है उन सभी से अनुरोध है कि अपना टेस्ट अवश्य करा लें ।
मै चिकित्सकों के सलाह के अनुसार निर्धारित समयावधि तक आइसोलेट रहूँगी । चिकित्सकों की सलाह का पालन कर रही हूँ व ठीक हूँ ।@drharshvardhan @ChouhanShivraj— Riti Pathak (@RitiPathakSidhi) September 1, 2020

