FEATUREDLatestमध्यप्रदेश
सीएम शिवराज ने भी घटाए पेट्रोल के दाम मप्र में अब 5 रुपये सस्ता पेट्रोल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के दामों में कटौती की है। पेट्रोल व डीजल में केंद्र के ढाई रुपए घटाने के निर्णय के बाद अब अन्य राज्यों ने भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने का फैसला लिया है।
इस क्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ तथा मप्र सरकार ने भी 2.50 रुपए घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि वित्त मंत्री की घोषणा के चलते अब गुजरात सरकार ने भी ढाई रुपए घटाने का फैसला लिया है। मध्यप्रदेश की सरकार ने भी डीजल पेट्रोल के भाव ढाई रुपए कम किये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज यात्रा के दौरान ग्राम लावापानी मे की यह घोषणा की।








