सीएम शिवराज ने कहा- लॉक डाउन नहीं होगा, क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठकें कर जिलेवार रणनीति बनाएं

भोपाल। मंत्रालय में चल रही कोरोना की समीक्षा बैठक संपन्न हो गई है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना की रोकथाम और उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सीएम ने निर्देश दिए कि क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप की बैठकें कर जिलेवार रणनीति बनाएं।
विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, सौंसर में भी रविवार को लॉक डाउन रहेगा।
बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डी. जी. पी. विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा विशेष रुप से शामिल थे। आपको बता दें कि प्रदेश में एक सप्ताह में प्रकरण दो गुने हो गए है। एक्टिव प्रकरण 11168 हो गए हैं।
कोरोना की गत एक सप्ताह की औसत पाजिटिविटी दर 6.3 है। जो देश कि साप्ताहिक औसत दर 4.6 से अधिक है। इंदौर में सबसे ज़्यादा 612 प्रकरण….
मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना की जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि के सर्वाधिक नए प्रकरण इंदौर में 612 हैं भोपाल में 425, जबलपुर में 156, उज्जैन में 83, रतलाम में 65, ग्वालियर में 63, खरगोन में 60, बैतूल में 54, सागर में 44, बड़वानी में 37, छिंदवाड़ा में 35, नरसिंहपुर 33, शहडोल में 27, बालाघाट में 26 तथा शाजापुर में 22 नए प्रकरण हैं शेष ज़िलों में 20 से कम प्रकरण हैं।
सीएम ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में अस्पतालों में कोरोना के उपचार की श्रेष्ठतम व्यवस्था रखें… आवश्यकता होने पर होम आइसोलेशन से अस्पताल ले जाने तुरंत व्यवस्था हो। कोरोना से निबटने की तिहरी रणनीति पहला संक्रमण रोकने के सभी उपाय करना होगा। दूसरा अस्पतालों में कोरोना के उपचार की श्रेष्ठतम व्यवस्था तीसरा प्रदेश में तेजी से वैक्सीनेशन करवाना जिससे कोरोना का संकट कम से कम हो सके।
लॉक डाउन लगाने के पक्ष में नही सीएम ….
बैठक में सीएम ने कहा कि अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना कोरोना नियंत्रण करना है। सीएम ने कहा कि “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान” के जरिये जनता को करे जागरुक तथा घर पर ही मनाएं आगामी त्योहार। कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए आगामी त्यौहार आप घर पर ही रहकर पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाएं
जिन जिलों में कोरोना के 20 से अधिक प्रकरण हैं …वहां होलीदहन एवं शबे बारात प्रतीकात्मक रूप से ही हों… कहीं भी भीड़ नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए.।








