सिवनी से बेचने आ रहा था 60 किलो नकली खोवा क्राइम ब्रांच और धन्वंतरी चौकी के पकड़ा

जबलपुर, यश भारत। सिवनी जिले से नकली खोवा बनाकर एक युवक शहर में बेचने के लिए आ रहा था ,रास्ते में धनवंतरी नगर चौक पर मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर युवक के पास से करीब 60 किलो नकली निकला। पूछताछ में पता चला है कि मुखबिर से सूचना थी कि एक युवक बाइक में 2 बोरियों में नकली खोबा लेकर धनवंतरी नगर की ओर आ रहा है फॉरेस्ट नाका में पुलिस द्वारा घेराबंदी कर ली गई और युवक को धर दबोचा गया।
चौकी प्रभारी सत्यनारायण कुशवाहा ने बताया कि धूमा निवासी शुभम रजक अपनी बाइक में 2 बोरियों में 30 किलो नकली होगा रखे हुआ था जिसे की आलू एवं एसेंस सहित अन्य चीजें मिलाकर बनाया गया था। इसके बाद वह ₹170 प्रति किलो के हिसाब से खोवा बाजार में बेचने की तैयारी में था ।खाद्य विभाग को सूचना देने के बाद शुभम रजक से लगातार पूछताछ की जा रही है कि वह खोवा कहां बेचने की तैयारी में था और उसके पास यह खोवा कहां से आया!!!








