Latestमध्यप्रदेश

सिवनी में फिर 3.5 रिक्टर स्केल का भूकंप का झटका, घर व दफ्तरों से बाहर निकले लोग,

आशीष शुक्ला..
सिवनी जिले में शनिवार को दोपहर 12:49 में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। इसके ठीक 5 घंटे बाद शाम 6.16 बजे सुबह से ज्यादा भूकम्प के झटके महसूस किये गए।

जमीनी सतह से ऊपर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मंजिल में रहने वाले लोगों को यह भूकंप का झटका और भी ज्यादा जोरदार तरीके से महसूस हुआ।

भूकंप: जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिहपुर, दमोह सिवनी जिले भी शामिल है। पहले की तुलना में भूकंप ज्यादा आ रहे हैं।

प्रदेश में जोन 3 वाले 28 जिलों का काफी हिस्सा जोन 4 में भी शामिल है। ऐसे में यदि भूकंप आता है तो इन हिस्सों को खासा नुकसान पहुंचेगा प्रदेश में धड़ल्ले से हो रहे अवैध उत्खनन, बेतरतीब और अनियंत्रित निर्माण बड़ी तबाही की वजह बन सकते हैं।

28 जिलों का बड़ा भू-भाग भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन चार में पहुंच चुका है। ऐसे में यदि कभी प्रदेश में केंद्रित भूकंप आता है तो इस भू-भाग को बड़ा नुकसान झेलना होगा। चिंता का कारण यह है कि पिछले तीन सालों में भूकंपों की आवृत्ति बढ़ी है।

Back to top button