मध्यप्रदेश

सियासी फायदे की जुगत में मामा शिवराज: अब BJP के नेता अपने मिस्ड कॉल सदस्यों से करेंगे बात

भोपाल : मध्य प्रदेश के चुनावी समर में बीजेपी को अब अपने मिस्ड कॉल सदस्य याद आए हैं। बीजेपी ने तय किया है कि वो चुनाव से पहले अपने सभी मिस्ड कॉल सदस्यों को कॉल कर उनका हाल चाल जानेगी। इसके लिए प्रदेश भर में मिस्ड कॉल से बने सदस्यों को कॉल करने का कैंपेन शुरु किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कॉल करने के इस अभियान में बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे।

दरअसल, बीते लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने देश भर में मिस्ड कॉल के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कैंपेन शुरु किया था। इसी अभियान के तहत मध्य प्रदेश में करीब एक करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का दावा किया गया। अब चुनाव से पहले बीजेपी उनका हालचाल जानकर सियासी फायदे की जुगत में है।

10 25 4508978401 ll

बता दें कि बीजेपी के मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता अभियान हमेशा विरोधियों के निशाने पर रहा है। इस पर आरोप लगते आ रहे हैं कि मिस्ड कॉल के जो आंकड़े बताए जा रहे हैं, वे फर्जी हैं। हालांकि सदस्यों के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी भारत की सबसे बड़ी पार्टी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply