सियासी उठापटक के बीच सीएम कमलनाथ पहुंचे राजभवन

images 84

भोपाल। विधानसभा कार्यसूची जारी होने और इसमे फ्लोरटेस्ट का संदर्भ गायब रहने के बीच मध्यप्रदेश में छिड़ी संवैधानिक बहस के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ राजभवन पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री की राज्यपाल लाल जी टण्डन से बातचीत जारी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर चर्चा करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि अभिभाषण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट को लेकर बन रहे गतिरोध को लेकर भी सीएम कमलनाथ अपना स्पष्टीकरण दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  90 दिनों बाद फिर खुला कटनी का सीएसपी कार्यालय, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत,21 अगस्त को जमीन प्रकरण के बाद किया गया था सील, जांच एजेंसियों ने खंगाले थे दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य, अब अनिमेष द्विवेदी को मिली सीएसपी की जिम्मेदारी