FEATURED

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इशारों में राहुल को कहा डायपर पहनने वाला बालक

नई दिल्‍ली। गुजरात चुनाव के पहले गुजरात में राजनीतिक सभाओं का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार गुजरात का दौरा करते हुए सभाओं को संबोधित कर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच उनके इन दौरों पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह का बड़ा बयान आया है।

उत्‍तर प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने एक बयान में इशारों ही इशारों में राहुल गांधी को डायपर पहनने वाला बालक कह दिया है।

सिंह ने राहुल के जय शाह को लेकर किए ट्वीट को लेकर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ‘ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि ये (राहुल गांधी) बालक बड़ा ही नहीं हो रहा है। वो डायपर से बाहर निकलना ही नहीं चाह रहा है।’

स्मृति ने लगाता गुजरात के लोगों के अपमान का आरोप –

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर गुजरात के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी।

भाजपा आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक कार्यक्रम करने जा रही है। इस कार्यक्रम की अगुवाई अमित शाह करेंगे। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी भी इस कार्यक्रम में मौजूद होंगी।

इधर राहुल गांधी अपने कार्यक्रम के दूसरे चरण में आज गुजरात के वडोदरा और छोटा उदयपुर में कई कार्यक्रम करेंगे। राहुल का पूरा ध्‍यान इस समय गुजरात विधानसभा चुनाव पर लगा हुआ है।

One Comment

Leave a Reply

Back to top button