Latest

सिंधिया व सचिन के बाद हरियाणा के नेता के बगावत के सुर, कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

चंडीगढ़ । मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान के बारद अब हरियाणा में भी कांग्रेस के सियासी प्‍याले में तूफान दिख रहा है। हरियाणा से भी कांग्रेस में बगावत की आहट है और एक वरिष्‍ठ नेता के विद्राेह के सुर सुनाई पड़े हैं। राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व सांसद एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे वरिष्ठ नेताओं पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट के साथ अपना पुराना फोटो ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके प्रति हुए व्यवहार से कायकर्ताओं में बहुत निराशा है।

हरियाणा में भी कांग्रेस के पॉलिटिकल प्याले में तूफान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप ने कांग्रेस आलाकमान से यह आग्रह भी किया कि उन नेताओं को कुछ और जिम्मेदारी देनी चाहिए, जो 30-35 वर्षों से कुर्सियों पर जमे हैं और जिन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने और सचिन पायलट के बगावत करने से कांग्रेस को बहुत नुकसान हुआ है और आलाकमान को राज्यों में भाजपा को टक्कर देने के लिए जनाधार वाले नेताओं को आगे लाना चाहिए

कुलदीप बिश्नोई ने सचिन पायलट व सिंधिया प्रकरण काे लेकर कांग्रेस आलाकमान पर उठाए सवाल

कुलदीप इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधने के साथ ही कहा कि यदि उनके कांग्रेस छोडऩे और भाजपा में शामिल होने की अफवाहें फैलाई गईं तो इसका खामियाजा उन्हेंं भुगतना पड़ेगा। कुलदीप ने ज्योतिरादित्य और सचिन के साथ अपनी फोटो दो दिन पहले पोस्ट की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इस बहस के बीच बृहस्पतिवार को कुलदीप ने अपने ट्विटर हेंडिल पर ही एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह जन्मजात कांग्रेसी हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे।

Back to top button