Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

सिंगरौली । सिगरौली में रिश्वत लेते हुए एक पुलिसकर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की। हरिजन थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल को उस वक्त पकड़ा गया जब वह 7 हजार की रिश्वत ले रहा था। पकड़े गए हेड कांस्टेबल का नाम सुनील विश्वकर्मा है और उसने रिश्वत की मांग जमीन विवाद को लेकर की थी। शिकायतकर्ता धनेश का आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने उससे रिश्वत की मांग हरिजन एक्ट से बचाने के एवज में की थी। रिश्वत की शिकायत लोकायुक्त रीवा को की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply