राष्ट्रीय

सिंगरौली में आंधी तूफान से भारी तबाही, एक की मौत

सिंगरौली।  जिले में आंधी तूफान की वजह से भारी तबाही हुई है. इस तूफान में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दर्जनों कच्चे मकानों की दीवार और छत ढह गईं. इसके अलावा सैकड़ों पेड़ गिर गए, जिसकी वजह से करीबन 10 घंटे तक पूरे शहर बिजली आपूर्ति ठप हो गई. जिले के ढोटी में निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड लल्ला राम शाह के ऊपर टीन शेड गिर जाने की वजह से मौत हो गई.

मृतक सिक्योरिटी गार्ड के परिजनों ने प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाले मुआवजे की मांग को लेकर थोड़ी देर तक हंगामा किया. हंगामे पर प्रशासन के समझाने के बाद गार्ड के शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

 इसके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग गांव में कई कच्चे मकान ढह गए हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन स्थानीय निवासियों का भारी नुकसान हुआ है.बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने की वजह से दस घंटे तक शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही जबकि ग्रामीण इलाकों में अभी भी बिजली आपूर्ति प्रभावित है.

Leave a Reply

Back to top button