Sunday, May 24, 2026
Latest:
katni

साड़ी के झूले में फंसकर बालक की दर्दनाक मौत

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत गडढा टोला क्षेत्र में साड़ी का झूला बनाकर उसमें झूलना एक 15 वर्षीय बालक को महंगा पड़ गया। झूला झूलते समय बालक का गला झूले की साड़ी में फंस गया और फांसी लगने से बालक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रवासी स्तब्ध रह गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गड्ढा टोला क्षेत्र निवासी लालू वंशकार के 15 वर्षीय पुत्र तीरथ वंशकार ने मकान के बाहर पेड़ की डाल से साड़ी बांधकर झूला बनाया था। जिसमें वह अपने साथियों के साथ झूला करता था।

बताया जाता है कि तीरथ कल शुक्रवार की देरशाम भी जब झूले में झूल रहा था। उसीदौरान उसका संतुलन बिगड़ा और झूले की साड़ी में तीरथ का गला फंस गया और फांसी लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में क्षेत्रवासी घटनास्थल पहुंच गए और बाद में सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply