सावधान कूलर से दूर रखें बच्‍चाें को, ग्राम तेवरी में करंट लगने से मासूम की मौत

koolar

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तेवरी में कूलर के पास सोना एक 7 वर्षीय बालक को सुलाना परिजनों को महंगा पड़ गया। गहरी नींद में सो रहा बालक कूलर के संपर्क में आ गया और कूलर में करेंट के कारण उसकी मौत हो गई। इस संबंध में हमारे तेवरी संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तेवरी निवासी छोटेलाल चौधरी के 7 वर्षीय पुत्र यश कुमार चौधरी की देररात कूलर में करेंट के कारण मौत हो गई। बताया जाता है कि भीषण गर्मी के कारण छोटेलाल चौधरी ने अपने 7 वर्षीय पुत्र यश को कूलर के समीप ही सुला दिया था। जिसके कारण वह रात के समय गहरी नींद में सोते-सोते पता नहीं कब कूलर के संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गई। यश की करेंट से मौत होने की जानकारी परिजनों को सुबह लगी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें-  छठ महापर्व पर महापौर प्रीति सूरी ने नगरवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं,लोक आस्था, सूर्य उपासना, त्याग एवं समर्पण का अनुपम पर्व है छठ महापर्व – महापौर

Leave a Reply