#MP Vidhansabha ElectionsLatest

‘सारे मोदी चोर हैं’ कहने पर घिरे राहुल गांधी

न्‍यूज डेस्‍क। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मैं मानहानि का केस दायर करूं गालोकसभा चुनाव 2019: ‘सारे मोदी चोर हैं’ कहने पर घिरे राहुल गांधी, सुशील मोदी करेंगे मानहानि का मुकदमा लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी पर मानहानि का केस करेंगे सुशील कुमार मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे. राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले एक चुनावी रैली में मोदी उपनाम वाले सभी लोगों को चोर कहा था. सुशील मोदी राहुल के इस बयान के खिलाफ अदालत का दरवाज़ा खटखटाने का फैसला किया है. सुशील कुमार मोदी ने इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष निश्चित हार देखकर ईवीएम पर सवाल उठा रहा है

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मैं मानहानि का केस दायर करूंगा

सुशील मोदी ने इसके साथ ही दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में इस बार 2014 से भी तेज लहर चल रही है, जिसे देखकर ‘महामिलावटी गठबंधन’ के लोग संभावित हार का बहाना ढूंढ़ रहे हैं और ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं

सुशील मोदी ने अपने बयान में कहा कि ईवीएम से चुनाव कराने में बेईमानी की गुंजाइश खत्म हो गई है. लेकिन इससे उन लोगों को परेशानी हुई है, जिन्होंने बूथ लूटकर बिहार में 15 वर्षों तक राज किया. उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के चाहने से दुनिया बैलेट पेपर, बैलगाड़ी और लालटेन के दौर में नहीं लौट आएगी. जब कांग्रेस तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती थी, तब इन दलों ने ईवीएम के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply