katniLatestमध्यप्रदेश

साध्वी ऋतंभरा दीदी बोलीं संजय के संकल्प के साथ संत शक्ति सिद्धि तक पहुंचाएगी, VIDEO

Shri Harihar Tirth news श्री हरिहर तीर्थ क्षेत्र प्रस्तावित स्थल पर आज प्रखर वक्ता, ओजश्वी वाक्पटुता वेद पुराणों की मर्मज्ञ साध्वी दीदी ऋतंभरा जी का शुभागमन हुआ जिन्होंने अपनी ओजपूर्ण वाणी से पूरे धर्म क्षेत्र को कृतार्थ कर दिया। साध्वी दीदी ऋतंभरा जी ने कहा कि जहां संत बैठते हैं वह भूमि स्वमेव तीर्थ हो जाती है।

संजय पाठक ने जो संकल्प इस क्षेत्र में तीर्थ बनाने का लिया है पूरी संत शक्ति उनके साथ ही। उन्होंने कहा कि जो संकल्प में विकल्प न हो वह सिद्धि तक पहुंचाता है। ऐसे सन्तों के सानिध्य में एक विश्व कल्याण का संकल्प भारत को गौरव दिलाने के संकल्प लिया गया है वह अवश्य ही सिद्धि तक पहुंचेगा। हम सभी संजय के संकल्प के साथ हैं औऱ जहां पूज्य गुरुदेव के चरण हैं वह तो तीर्थ बन ही गया है। इस पर कोई संदेह ही नहीं है। ऋतंभरा दीदी ने कहा कि संजय को आप सभी का खूब आशीर्वाद मिले, उन्होंने सनातन संस्कृति के लिए जो कार्य शुरू किया है वह देवशक्तियों की मंशानुरूप है।

इसके पूर्व साध्वी ऋतंभरा के हरिहर तीर्थ पहुंचने पर विधायक सजंय पाठक ने उनकी श्रद्धापूर्वक आत्मीयता के साथ आगवानी की। साध्वी ऋतंभरा दीदी के ओजपूर्ण वचनों को सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति थी।

आज ही तीर्थ स्थल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, जल संशाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित कई गणमान्यजन यहां पहुंचे। रामकथा के पूर्व श्री विजयवर्गीय ने संजय पाठक तथा आशुतोष राणा के साथ गुरु चरणों की पूजा की।

Back to top button