Site icon Yashbharat.com

सादगी की मिसाल बने BJP के मंत्री, ट्रैक्टर से लाए पोते की दुल्हनिया

Thawar chand gehlot

भोपाल्‍। बीजेपी नेता और केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने विवाह समारोह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का बड़ा उदाहरण पेश किया. उज्जैन के नागदा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में थावरचंद गहलोत के पोते मनीष का विवाह हुआ है.

दरअसल, शहर के मुख्य मार्ग से निकले 110 जोड़ों के बनोले में अन्य जोड़ों के साथ मनीष भी दुल्हन रेखा के साथ ट्रैक्टर में परिजन के साथ सवार होकर ही निकले. सामूहिक विवाह में थावरचंद गहलोत ने भी जमकर डांस किया.

उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कृष्णा जीनिंग परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया. इस शादी में खास बात यह थी कि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पोते मनीष की भी शादी हुई. थावरचंद गहलोत के पोते की शादी के लिए अलग से किसी तरह का विशेष इंतजाम नहीं किया गया था. मंत्री के परिजन, रिश्तेदारों सहित बाहर से आए मेहमानों ने भी सादगी के साथ विवाह में हिस्सा लिया.

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने कहा कि ‘विवाह को लोगों ने दिखावे का त्योहार बना दिया है. कोई क्या कहेगा इस चिंता में गरीब कर्ज लेकर बेटे-बेटियों के विवाह में फिजूलखर्ची भी करता है. ऐसे में हम लोगों को अगर जनता ने नेतृत्व का अधिकार दिया है तो बदलाव की शुरुआत भी घर से ही करना होगी. ‘मुझे खुशी है कि एक बड़े उद्देश्य को सार्थक करने के लिए मेरे परिवार का हर सदस्य शामिल रहा.

बता दें कि सामूहिक विवाह समारोह में प्रति व्यक्ति भोजन पर 35 रुपए का खर्च था इसलिए जनसहयोग से व्यवस्था जुटाई गई. खाने में कुल 4 लाख रुपए का ही खर्च आया. इस तरह की शादी कर मंत्री थावरचंद गहलोत ने समाज में एक बड़ा उदहारण पेश किया है. उन्होंने बताया कि मुझे कई लोगों ने कहा लेकिन में नहीं माना और अभी एक पोते की और शादी करनी है. जो की अलोट का विधायक है. उसकी शादी भी में ताल में सामूहिक सम्मलेन में करूंगा.

Exit mobile version