Thursday, April 30, 2026
Latest:
Latestसागर

सागर में बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, आज 6 पॉजिटिव मिले, सभी पुरुष

🇮🇳 यशभारत सागर : कोरोना अपडेट @ आशीष शुक्ला

सागर यशभारत-जिले में कोरोना का संक्रमण ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूनतम स्तर पर चल रहा आंकड़ा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

पिछले 3 दिनों में 30 से ज्यादा संक्रमित सामने आने के बाद आज रविवार को भी 1 वरिष्ठ डॉक्टर समेत 6 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर के सिविल लाइन निवासी 72 वर्षीय वरिष्ठ चिकित्सक, पुलिस लाइन निवासी 56 वर्षीय पुलिसकर्मी, नरयावली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरा के 34 वर्षीय पुरुष, रहली के 17 तथा 33 वर्षीय पुरुष तथा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 49 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम