Latestसागर

सागर में नगर निगम प्रशासन की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल

सागर/ शहर- जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम प्रशासन की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस की ओर से सागर प्रभारी पी सी शर्मा तथा सह प्रभारी मनीषा दुबे के नेतृत्व मे संभागीय कमिश्नर मुकेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर 1 सप्ताह में निराकरण की मांग की। इस दौरान पार्टी के प्रमुख वरिष्ठ नेता विशेष रूप उपस्थित रहे।

नगर निगम प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा शुरू की गई मुहिम के पहले चरण में आम जनता को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही समस्याओं को उजागर किया गया। कमिश्नर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन के पश्चात पार्टी के वरिष्ठजनों के उच्च स्तरीय शिष्टमंडल में शामिल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर पूर्व विधायक सुनील जैन पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रभुदयाल बिलथरिया चक्रेश सिंघई अमित रामजी दुबे महेश जाटव आदि ने कमिश्नर मुकेश शुक्ला के समक्ष नगर निगम प्रशासन की जनविरोधी कार्यप्रणाली पर जमकर गुस्सा उगला।

कांग्रेस द्वारा कमिश्नर को सौंपे गए ज्ञापन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत गरीब वर्ग को पिछले 3 माह से राशन और खाद्यान्न पर्ची का वितरण नहीं किया जा रहा है।

इनके हिस्से का अनाज राशन माफिया और नगर निगम की सांठगांठ से कालाबाजारी की भेंट चढ़ा रहा है। पिछले 3 माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बेसहारा गरीबों तक नहीं पहुंच रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव आवास योजना के तहत बनी छत्रसाल कॉलोनी तथा अन्य कॉलोनियों के मकानों में नगर निगम द्वारा स्वतंत्र बिजली मीटर नहीं लगाए गए हैं और मनमानी राशि यहां रहने वाले गरीबों से वसूल कर उनका शोषण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलसी की प्रथम किस्त जारी करने के बाद बाकी किश्तें जारी नहीं की गई हैं। जिस कारण कड़कड़ाती ठंड में भी गरीब वर्ग खुले में गुजर बसर करने को मजबूर है।

जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कमिश्नर को बताया कि सीवरेज लाइन और अमृत योजना के तहत पाईप लाइनें बिछाने के बाद शहर की सड़कों और वार्ड की गलियों को गड्ढे मलबे और धूल के ढेर में बदल दिया है। ठेकेदारों द्वारा इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है।

पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने कहा कि जल संकट से निजात के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति एवं 100 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने के बाद भी नगर निगम द्वारा ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू नहीं किया गया है और जनता को गर्मी के मौसम में जल संकट की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि करोना काल के दौरान लॉकडाउन से बाजार बंद रहने के कारण छोटे एवं मध्यम वर्ग के दुकानदारों तथा प्राइवेट नौकरी पेशा वर्ग लंबे समय तक रोजगार से वंचित रहा है। ऐसे में इस वर्ग को नगर निगम द्वारा वसूल किए जाने वाले संपत्ति कर की राशि में छह माह की छूट देने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने 1 सप्ताह में निराकरण नहीं होने पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध रूप से आंदोलन करने की घोषणा की है।

नगर निगम की जन विरोधी कार्य प्रणाली के खिलाफ किए गए प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौपे जाने के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित फिरदोस कुरेशी सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ खटीक वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह चावला गोवर्धन रैकवार सेवादल प्रदेश संयोजक विजय साहू प्रवक्तागण लक्ष्मीनारायन सोनाकिया आशीष ज्योतिषी डॉ दिनेश पटेरिया भईयन पटेल ताहिर खान मुकुल पुरोहित रामकुमार पचौरी डॉ सीबी तिवारी लीलाधर सूर्यवंशी अतुल नेमा जमना प्रसाद सोनी शौकत अली अंकित जैन हनीफ ठेकेदार प्रदीप पांडे हेमराज रजक रूपनारायण तोता यादव शुभम उपाध्याय पवन जाटव वीरेंद्र राजे नरेश वाल्मीकि आदिल राइन सुरेंद्र चौबे जाहिद ठेकेदार बंटी कोरी तरुण कोरी रशीद राइन राहुल चढ़ार नाथूराम चौधरी शालू पठान मनु सोनी नितिन पचौरी इम्तियाज चमन खान जमीर गब्बर पठान अभिषेक पाठक नरेश चौबे वसीम खान उत्तमराव ताबड़े मार्शल खान सुनील पावा अनिल दक्ष लखन यादव बलराम पांडे अनुराग जोसफ महेश अहिरवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर नगर निगम प्रशासन की जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज किया।

Back to top button