मध्यप्रदेश

सागर में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत, सदर में फैल रहा कोरोना

यश भारत : सागर ब्रेकिंग @आशीष शुक्ला

सागर में कोरोना से एक ही दिन में दो महिलाओं की मौत : दोनों सदर इलाके की निवासी

सागर यशभारत।  कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर जाने के साथ ही इससे मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

बुधवार को सुबह जहां कोरोना वायरस से सदर इलाके की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी वहीं रात करीब 11 बजे इसी इलाके की एक और 70 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है।

इस तरह से सागर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4 हो गई है। जिले में यह संख्या 5 है। सुबह मृत हुई महिला को 25 मई की रात कोरंटाइन सेंटर से हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था ।

उन्हें वेटीलेटर से ऑक्सीजन दी जा रही थी । उनकी बिगड़ती हालत देख परिजनों ने उन्हें भोपाल ले जाने के प्रयास शुरू किये मगर उसके पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं देर रात मृत हुई वृद्ध महिला आईसीयू वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती की गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम