Latestसागर

सागर में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे : फसलों के तबाह होने की आशंका

🇮🇳 यश भारत : सागर अपडेट @ आशीष शुक्ला

यश भारत सागर/ जिले में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। अलग-अलग जगहों पर सुबह से हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम होते ही कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। सागर शहर से लगे हुए रतोना, भापेल, जैसीनगर, सिहोरा आदि ग्रामों में बड़े-बड़े ओले गिरे हैं।

मौसम के इस बदलाव से खड़ी फसलों को नुकसान होने के साथ-साथ पशुओं पर भी मौसम का असर होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सागर जिले की कई ग्रामीण अंचल प्रकृति की इस मार्ग की चपेट में आए हैं। जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों उनकी फसलों के तबाह होने को लेकर उनके माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।

Back to top button