Sunday, April 12, 2026
Latest:
Coronaमध्यप्रदेश

सागर जिले में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, 81 नए पॉजिटिव

आशीष शुक्ला..

सागर यश भारत/ सागर जिले मे कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मिले 51 पॉजिटिव मरीजों के बाद आज बुधवार को यह संख्या बढ़कर 81 नए पॉजिटिव मरीजों तक पहुंच गई है।

इनमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सहित सेना के कई जवान भी शामिल हैं। सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत के अनुसार बीएमसी सहित अन्य लैबों से प्राप्त रिपोर्ट में शाम 6 बजे तक 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।

यश भारत के भरोसेमंद सूत्रों की माने तो यह आंकड़ा अभी तक 81 पर पहुंच चुका है। वही सागर के दो एवं दमोह के 1 कुल 3 मरीजों की मृत्यु हो गई है तथा 10 संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। 2 संक्रमित मरीजों को होम अयिसोलेट किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम