सागर: कांग्रेस ने सेवा दिवस के रुप में मनाया श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन

IMG 20201209 WA0017

सागर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन को शहर- जिला कांग्रेस कमेटी ने सेवा दिवस के रुप में मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ स्थानीय वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध- जनों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए।

IMG 20201209 WA0020


बेसहारा वृद्धजनों के आश्रय स्थल आनंद आश्रम में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा चौधरी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने राजनीतिक महत्वाकांक्षा को त्याग कर पीड़ित वंचित शोषित और बेसहारा वर्ग के रूप में राष्ट्र की सेवा करने का रास्ता चुना है। सत्ता के लोभ की राजनीति के बीच त्याग का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं है।वे अपने राजनीतिक जीवन में विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे साहस के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम कर रही है।

IMG 20201209 WA0018

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी शरद पुरोहित कल्लू पटेल भैयन पटेल आशीष ज्योतिषी अलीम खान तज्जू सुनील पावा शुभम उपाध्याय चिंटू ठाकुर देवेंद्र सेन गणेश पटेल दीपेश पटेल नेहाल पटेल दिनेश साहू आदि उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्रीमती सोनिया गांधी के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 11 को सागर प्रवास के दौरान स्व नरेश जैन के परिवार के बीच जाएंगे

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ शुक्रवार 11 दिसंबर को अपने सागर प्रवास के दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व नरेश जैन के निवास पर पहुंचकर संतप्त श्रीमंत परिवार के बीच अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी को इस संबंध में श्री कमलनाथ जी के कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है।

इसे भी पढ़ें-  स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तहसीलदार अतुलेश सिंह को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान,3600 रजिस्ट्रियां कराने पर तहसीलदार भोपाल में हुये सम्मानित

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि शुक्रवार 11 दिसंबर को अल्प प्रवास पर सागर पधार रहे कमलनाथ स्थानीय वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्व श्रीमंत नरेश जैन जी के निवास पर पहुंच कर उनके परिजनों से मिलेंगे तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ उनकी कुशल क्षेम की जानकारी भी लेंगे।